दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, FIR दर्ज

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा 'खालिस्तान जिंदाबाद', FIR दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बेंगलुरु: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। 29 नवंबर को आयोजित होने वाले उनके शो को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढे ; Isha Malviya Engagement: मिस्ट्री मैन संग ईशा मालवीय की सगाई की चर्चा, जानें तस्वीरों का सच

Sunrise Enclave

29 नवंबर को होना है दिलजीत का कॉन्सर्ट

जानकारी के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 29 नवंबर को बेंगलुरु के मादावरा स्थित NICE ग्राउंड्स में आयोजित होना है। यह कार्यक्रम उनके ‘Aura India Tour 2026’ का हिस्सा है।

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल 9 नवंबर को हुबली-धारवाड़ नगर निगम आयुक्त की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था। इसमें कॉन्सर्ट के दौरान IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से धमाका करने की चेतावनी दी गई थी।

ईमेल में लोगों को दी गई कई चेतावनियां

धमकी भरे ईमेल में कॉन्सर्ट में बच्चों को साथ नहीं लाने, लावारिस पड़े मोबाइल फोन को नहीं उठाने और मेट्रो से यात्रा करने से बचने की बात कही गई थी। ईमेल के अंत में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा भी लिखा गया था।

इस धमकी में कॉन्सर्ट स्थल के अलावा मादावरा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने दर्ज की FIR, ईमेल भेजने वाले की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेंगलुरु की नॉर्थ CEN क्राइम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच कर रही है। इसके तहत ईमेल अकाउंट के IP एड्रेस और उसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों से भी कॉन्सर्ट की जानकारी की पुष्टि की है। फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों को लेकर पहले भी धमकी भरे ईमेल सामने आ चुके हैं। इंदौर में उनके कॉन्सर्ट से पहले भी कई जगहों पर धमाके की धमकी मिली थी। अब बेंगलुरु के शो को निशाना बनाए जाने के बाद एक बार फिर उनके कार्यक्रम की सुरक्षा चर्चा में आ गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट