Aryan Khan Drug Case: पूछताछ में कई बार रोए थे आर्यन, पूर्व NCB अधिकारी की किताब में दावा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Aryan Khan Drug Case: पूछताछ में कई बार रोए थे आर्यन, पूर्व NCB अधिकारी की किताब में दावा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर 2021 के चर्चित कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में हैं। पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपनी नई किताब Code of Honour में इस मामले से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया है। किताब के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आर्यन खान कई बार भावुक होकर रो पड़े थे। जांच और मीडिया में चल रही खबरों का उन पर गहरा असर पड़ा था।

यह भी पढे : Shah Rukh-Kareena की जोड़ी ने 15 साल बाद मचाया धमाल, ‘King’ के गाने Daddy Cool में दिखी शानदार केमिस्ट्री

Sunrise Enclave

आर्यन ने पूछताछ में उठाए थे सवाल

संजय कुमार सिंह उस समय NCB के डिप्टी डायरेक्टर जनरल थे और कॉर्डेलिया क्रूज मामले की दोबारा जांच करने वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने अपनी किताब में एक बातचीत का जिक्र किया है। उनके मुताबिक, आर्यन ने उनसे कहा था कि उन्हें इंटरनेशनल ड्रग तस्कर और ड्रग फाइनेंसर बना दिया गया, जबकि NCB को उनके पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली थी।

किताब में लेखक ने आर्यन का नाम सीधे नहीं लिखा है, बल्कि उन्हें एक बड़े सेलिब्रिटी का बेटा बताया है। हालांकि, इस विवरण को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जोड़कर देखा जा रहा है।

जांच और मीडिया कवरेज का पड़ा असर

पूर्व अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आर्यन कई बार टूट गए थे। जांच के साथ-साथ मीडिया में लगातार चल रही खबरों ने भी उन पर मानसिक दबाव बढ़ाया था।

किताब में संजय कुमार सिंह ने लिखा है कि आर्यन की भावनात्मक स्थिति से साफ पता चलता था कि गिरफ्तारी और उसके बाद हुई मीडिया कवरेज ने उन्हें काफी प्रभावित किया था।

SIT की जांच में सामने आईं कई खामियां

संजय कुमार सिंह ने अपनी किताब में NCB की शुरुआती जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने क्रूज पर हुई छापेमारी की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से जुड़े दस्तावेजों की कमी का जिक्र किया है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति को औपचारिक गवाह क्यों बनाया गया। SIT को गवाहों और आरोपियों के बयानों में विरोधाभास भी मिले थे।

किताब के मुताबिक, आर्यन के फोन से मिले WhatsApp चैट में विदेश में ड्रग्स के सेवन से जुड़ी बातचीत थी, लेकिन उससे ड्रग्स की तस्करी या कब्जे का पर्याप्त सबूत नहीं मिला।

2022 में NCB ने दाखिल की थी चार्जशीट

SIT की दोबारा जांच के बाद आर्यन खान और पांच अन्य लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले। इसके बाद NCB ने इन छह लोगों के खिलाफ आरोप हटाते हुए मई 2022 में 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

अब संजय कुमार सिंह की किताब Code of Honour में किए गए खुलासों के बाद 2021 का यह चर्चित मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट