Dr Abhishek Child Care

पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 26 मार्च को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/चक्रधरपुर:  चक्रधरपुर नगर परिषद भवन में आगामी 26 मार्च दिन रविवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया हैं. इस दौरान कराईकेला में ग्रामीणों को रक्तदान को लेकर जागरूक करते हुए पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव विजय सिंह गागराई ने कहा कि रक्तदान महादान है जो लोगो के शरीर के लिए महत्वपूर्ण है. दुर्घटना से घायल व्यक्ति , गर्भवती महिला , गंभीर बीमारी से पीडित व्यक्ति को खून की आवश्यकता होती है. इसलिए प्रयेक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि कोई बीमार होता है ,तो उनका राँची मे इलाज होता है और रक्त के लिए यहाँ वहाँ भटकना पडता है. इस बात को ध्यान मे रखते हुए पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया हैं. हम रक्तदान करने के लिए युवाओं को जागरूक करेंगे. गांव गांव में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. एक स्वस्थ व्यक्ति तथा 18 वर्ष से 60 वर्ष उम्र के युवा रक्तदान कर सकते है. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को रक्तदान करने के लिए आह्वान किया .

इस मौके पर ललित नारायण ठाकुर, तुलसी महतो, प्रशांत साहू, राजेश गागराई, मुंडे बोदरा, पीटर तियू, दीपक कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator