खड़ंगाझार में 15 फीट के बाहुबली बजरंगबली होंगे जुलूस में आकर्षण का केंद्र

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : 1972 से स्थापित टेल्को खड़ंगाझार हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति इस बार अपने 53 वे वर्षगाठ पर सप्तमी के दिन सुबह महिला श्रद्धालु के साथ कलश यात्रा कि शुरुवात करेगी.

इस दौरान अखाड़ा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि यह एक मात्र अखाड़ा है जिसमें महिला श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और जुलुस में शामिल होती है. सप्तमी की संध्या खड़ंगाझार चौक में अखाड़े की तरफ से बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसके साथ ही अष्टमी के दिन मुंबई के प्रसिद्ध आशीष पांडे एवं नीलकंठ मोदी के द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अखाड़ा के अध्यक्ष ने बताया कि नवमी के दिन दिल्ली एवं हरियाणा से आए विशेष झांकी जिसमें आकर्षण का केंद्र 15 फीट बाहुबली हनुमान जी होंगे. साथ ही तलवार बाजी का कर्तव्य दिखाया जाएगा. इस दौरान चारों दिन नि:शुल्क भोग का भी वितरण किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट