पूर्वी सिंहभूम में फिर मिले कोरोना पॉजिटिव

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क  : रविवार को जिले में 161 लोगों की जांच की गयी। इसमें इस साल का सबसे ज्यादा 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले बिरसानगर निवासी 73 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हो गयी। बताया जाता है कि महिला की तबीयत खराब होने पर 11 अप्रैल को परिजनों ने इलाज के लिए टेल्को अस्पताल में भर्ती किया था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गयी।

22 कोरोना पॉजिटिव में 15 मरीज टेल्को क्षेत्र के रहने वाले हैं तो  वहीं साकची, सोनारी, जुगसलाई, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू व अन्य जगह से एक-एक मरीज मिले हैं। इसमें आठ बुजुर्ग हैं इन सभी का इलाज टाटा मोटर्स, एमजीएम व टीएमएच में चल रहा है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

रविवार को मिलने वाले पॉजिटिव में आठ माह के नवजात से लेकर 82 वर्ष तक के वृद्ध शामिल हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 46 हो गयी है। पूर्वी सिंहभूम में 22 कोरोना पॉजिटिव सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने बताया कि जिले में मिल रहे कोरोना पॉजिटिव को देखते हुए सभी जगहों पर जांच करने का आदेश दिया गया है।

इससे पहले 12 मार्च को कोरोना से टेल्को निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी। उसके बाद रविवार को कोरोना से एक महिला की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अस्पतालों में पूरी तैयारी है। कोरोना वार्ड अलग से बनाया गया है। दवा, स्टाफ, कर्मी, ऑक्सीजन आदि की कमी नहीं है लोगों से अनुरोध किया गया है कि कोरोना के लिए बनाये गये गाइडलाइन का पालन करें।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट