Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

ईद पर सलमान और आमिर को साथ देख फैंस को याद आए प्रेम-अमर

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: देशभर में ईद की धूम है। सभी एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान और आमिर खान की एक फोटो जबर्दस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसके साथ आमिर खान ने फैंस को ईद की बधाई दी है। आमिर और सलमान को साथ देखकर फैंस को फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के अमर-प्रेम याद आ गए हैं।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सलमान खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘चांद मुबारक।’ फोटो में आमिर खान ब्लू टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं, वहीं सलमान खान ब्लैक शर्ट में दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर दोनों सुपरस्टार्स के फैंस ने कमेंट की झड़ी लगा दी है। इसी के साथ फैंस ने ‘अंदाज अपना अपना 2’ की डिमांड कर डाली है।

ईद पर बॉलीवुड के दो खान को एक साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट और सलमान खान की फोटो आग की तरह फैल रही है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या ‘अंदाज अपना अपना 2’ की तैयारी है?  बता दें कि 1994 में रिलीज हुई अंदाज अपना अपना में सलमान और आमिर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में सलमान ने प्रेम और आमिर ने अमर का किरदार निभाया था।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator