झारखंड में हृदय रोगियों के लिए 13 व 14 मई को रिम्स में लगेगा निःशुल्क कैंप

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित झारखंड के कार्डधारी जो ह्रदय रोग से ग्रसित हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग और प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रीसर्च फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. निःशुल्क ह्रदय चिकित्सा योजना के तहत कैंप 13 एवं 14 मई को रिम्स में लगेगा. ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चे, वयस्क एवं बुजुर्ग इस कैंप का लाभ ले सकते हैं.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर ह्रदय रोग से ग्रसित मरीजों की सूची विहित प्रपत्र में भेजने का निर्देश दिया है. सभी जिला मुख्यालय से चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में मरीजों को स्क्रीनिंग के लिए रिम्स लाया जाएगा एवं वापस जिला मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा. मरीजों के लिए यात्रा के क्रम में अल्पाहार की भी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी.

खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्यभर के कार्डधारी ह्रदय रोग के मरीज अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्क्रिनिंग के लिए अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. रिम्स में गहन स्क्रीनिंग के बाद गंभीर मरीजों का इलाज एवं सर्जरी प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रीसर्च फाउंडेशन की ओर से राजकोट और अहमदाबाद में संचालित सत्य साईं ह्रदय अस्पताल में किया जाएगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---