झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच जंगल वाला झगड़ा…जाने क्या हुआ पूरा मामला

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड और पश्चिम बंगाल का वन विभाग सीमा विवाद में उलझ गया। पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने झारखंड की सीमा पर अपना बोर्ड लगा दिया। इस पर झारखंड के वन विभाग ने आपत्ति जताई। कुछ समय के लिए दोनों वन विभाग आमने-सामने आ गए। हालांकि, बाद में मामला कुछ और निकला। दावा है कि विवाद सुलझा लिया गया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अब, विवादित जगह पर जल्दी ही झारखंड का वन विभाग पेड़ और अपना बोर्ड लगाएगा। यह पूरा मामला बोकारो जिले का है। दरअसल, यहां पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने झारखंड के सीमाक्षेत्र में एक जगह को अपनी वन भूमि के रूप में चिह्नित करते हुए बोर्ड लगा दिया था।

पता चला को झारखंड के वन रक्षक मौके पर पहुंचे। पश्चिम बंगाल के वन अधिकारियों से बात करने के बाद पता चला कि कुछ लोग अवैध निर्माण करने के लिए वहां जंगल को साफ करने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए पश्चिम बंगाल वन विभाग ने बोर्ड लगा दिया।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---