एलन मस्क ने इस महिला को ट्विटर का नया CEO बनाया….जानें कौन हैं

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  एलन मस्क ने ट्विटर की नई सीईओ के नाम का ऐलान कर दिया है. मस्क ने ये जिम्मा लिंडा याकारिनो को सौंपा है. 2022 में भारतीय मूल के इंजीनियर पराग अगरवाल को इस पद से हटाने के बाद मस्क खुद ये सिरदर्दी संभाल रहे थे. लेकिन शुक्रवार, 12 मई की सुबह उन्होंने बताया कि ट्विटर के लिए नई सीईओ ढूंढ ली गई है. शाम को मस्क ने एक और ट्वीट कर लिंडा याकारिनो को अगला ट्विटर सीईओ घोषित कर दिया. ये भी बताया कि उनका आगे का प्लान क्या है.

कौन हैं लिंडा याकारिनो – लिंडा 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ काम कर रही हैं. उनके लिंक्डइन अकाउंट के मुताबिक वो एनबीसी की वैश्विक एडवर्टाइजिंग और पार्टनरशिप्स का ज़िम्मा संभालती रही हैं. लिंडा ने पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्होंने 1981-1985 के बीच लिबरल आर्ट्स और टेलीकम्यूनिकेशन की स्टडी की.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

एनबीसी से पहले लिंडा ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंपनी टर्नर ग्रुप के लिए 19 साल काम किया. वहां वो सेल्स, मार्केटिंग और अधिग्रहण विभाग में कार्यरत थीं. उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक होने का अवार्ड भी मिल चुका है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट