आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए मांगे थे इतने करोड़….CBI ने अधिकारी के खिलाफ दर्ज किया केस

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ FIR दर्ज की है. उन पर इल्जाम है कि उन्होंने क्रूज पोस से मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वात की मांग की थी. समीर वानखेड़े के खिलाफ 4 और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

शाहरुख खान के बेटे को अक्टूबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था. NCB ने इस मामले में आरोप पत्र दायर किया था इसके बाद आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी गई. NCB की तरफ से एक जाच दल ने दावा किया था कि वानखेड़े की कयादत वाली जांच में चूक हुई थी.

इसके बाद मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में 29 जगहों पर तलाशी ली गई. अधिकारियों ने बताया है कि इल्जाम है कि IRS अधिकारी समीर वानखेड़े और दूसरे लोगों ने आर्यन खान को मादक पदार्थ मामले में फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की कथित तौर पर मांग की थी

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---