जादूगोड़ा के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क :  जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में समर कैंप का आज समापन दिवस बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया। आज का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम था ” कैरेक्टर डे “। जिसमे बच्चों ने अलग अलग किरदारों की भूमिका निभाकर भारतीय संस्कृति और सभ्यता का पहचान छोड़ा। रानी लक्ष्मी बाई, बॉलीवुड अभिनेता, अभिनेत्री, हॉलीवुड अभिनेता, सह अभिनेत्री, हास्य कलाकार का रोल विद्यार्थियों ने अदा किया । वॉल पेंटिग में तीन दिनों तक बच्चों ने अथक परिश्रम किया। अन्य आकर्षक कार्यक्रम था – क्राफ्ट, म्यूजिकल चेयर, कलेक्ट द कोन, लाइट द कैंडल, पोस्टर मेकिंग इत्यादि।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की उप निर्देशिका श्रीमती निभा सिंह का तिलक और गुलदस्ते से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल पी आर ओ यश राज की भूमिका सराहनीय रही। इस दौरान सभी बच्चों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल की प्राचार्या अंजू दास, उपप्राचार्य श्री राजीव रंजन, धर्मेंद्र कुमार, बबीता सिंह, मीना साहु, विजय नारायण राय, अभिषेक कुमार सिंह,अमित कुमार, आनंद कुमार झा, निकुंज हेंब्रम, सीमा दास, सुनीता, सम्पा महतो, खीरोदा साहू, मोनिका गुप्ता शामिल रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---