गोलमुरी चंगाई सभा मामले में हिंदू जागरण मंच के महामंत्री सह अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय को मिली अग्रिम जमानत

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोमवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायलय ने गोलमुरी चंगाई सभा मामले में पप्पू उपाध्याय को अग्रिम जमानत मिल गई है जमानत मिलने पर  पप्पू उपाध्याय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की प्रशासन के द्वारा झूठे मुकदमा हिन्दुओ पर किया गया था जबकि वहा कोरोना काल मे भीड़ जमा कर चंगई सभा के बहाने धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था.

जिसकी सुचना पूर्व में प्रशासन को भी दी गयी थी पर प्रशासन के द्वारा उचित कार्रवाई नही करने पर वहा धर्म परिवर्तन का बिरोधी किया गया था और प्रशासन ने इसे सरकारी कार्य मे बाधा बताते हुए केस कर दिया था

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस मामले में पूर्व में दो लोगो को जमानत मिल चुकी है पप्पू उपाध्याय के  मामले में क्रिमिनल मामलों के प्रख्यात अधिवक्ता प्रकाश झा ने अग्रिम जमानत के लिए पैरवी किया था. मामला फ़रवरी 2022 का था जिसमे 17 नामजद और अज्ञात 100 लोगो पर मामला दर्ज किया गया था.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---