Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

ये घरेलु नुस्खा चेहरे के दाग धब्बों को कर देगा पूरी तरह साफ़

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क :  चेहरे पर गहरे दाग धब्बों  को झाइयां कहते हैं. झाइयों की दिक्कत बढ़ती उम्र में ज्यादा देखने को मिलती है झाइयां आमतौर पर चेहरे पर ही नजर आती हैं जिस चलते चेहरा मुरझाया हुआ भी दिखने लगता है. ऐसे में इन झाइयों  को दूर करने के लिए लोग घरेलू उपाय तलाशने लगते हैं. झाइयों को जड़ से खत्म करने के लिए . झाइयों की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर बड़ी ही आसानी से इन फेस पैक्स को बनाकर लगा सकते हैं. ये फेस पैक्स आपके  चेहरे से सिर्फ दाग-धब्बे ही नहीं हटाते है बल्कि स्किन को निखारने में भी कारगर साबित होते हैं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पपीते का फेस पैक 

पपीते में पपाइन नामक नेचुरल एंजाइम होता है जो दाग-धब्बे हल्के करने में अच्छा असर दिखाता है. इस वजह से पपीते के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स भी हटने लगती हैं. फेस पैक बनाने के लिए आधा चम्मच पपीते के गूदे में 4 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं और मिक्स करके चेहरे पर लगा लें. आपको इसे 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोना है.

मुल्तानी मिट्टी का  फेस पैक 

स्किन केयर की बात हो और मुल्तानी मिट्टी  का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर एक अच्छी फेस पैक तैयार की सा सकती है . यह स्किन को एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देकर निखारने का काम करता है. फेस पैक बनाने के लिए 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच शहद और 2 चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 20 से 25 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें.

संतरे के छिलके का फेस मास्क 

मूंग दाल और संतरे के छिलकों से बनाया गया फेस मास्क झाइयों को हल्का करने में कमाल का असर दिखाता है. इस फेस मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच मूंग दाल को रातभर भिगोकर रखें. अगली सुबह इसे पीसकर इसमें 2 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर और थोड़ा शहद डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाने लायक कंसिस्टेंसी के लिए दूध मिलाएं. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगा रहने से उसके बाद धो लें. हफ्ते में एक से  दो बार इस फेस पैक बना कर लगा सकते हैं.

मसूर की दाल का फेस पैक

चेहरे के लिए मसूर की दाल से भी फेस पैक बनाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मसूर की दाल को भिगो लें और फिर पीस लें. इसमें जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं और पेस्ट तैयार करके चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. चेहरे पर हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाने पर झाइयां कम होती नजर आने लगेंगी.

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator