Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए सीट से दोगुना आये आवेदन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए हजारों की संख्या में आवेदन आ रहे हैं. सीट से दोगुना आवेदन आया है. अभिभावकों की मांग को देखते हुए सरकार ने आवेदन जमा करने की तारीख को बढ़ा दिया है. इन स्कूलों में एडमिशन के लिए 25 मई, 2023 तक आप आवेदन कर सकते हैं. 30 मई को परीक्षा है.

झरना कच्छप अपनी बेटी का नामांकन अब राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गये उत्कृष्ट विद्यालय में कराना चाहते हैं, ताकि उनकी बच्ची भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सके. इसके लिए उन्होंने टीवीएस उच्च विद्यालय, धुर्वा में छठी कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन दिया है.

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए झरना ने कहा कि गरीब के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने की यह पहल सराहनीय है. ऐसे ही हजारों माता -पिता और अभिभावक हैं, जो सरकार द्वारा शुरू किये गये सीबीएसई संबद्धता प्राप्त 80 उत्कृष्ट विद्यालयों नामांकन के लिए अपने बच्चों का आवेदन जमा कर रहे हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator