Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…किन जिलों में चलेगी लू और कहां होगी बारिश?

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के कई जिलों में लू चलेगी और गरज के साथ बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23 मई तक 41 डिग्री या इससे अधिक हो सकता है. शाम में गर्जन के साथ इन इलाकों में वज्रपात और बारिश की भी संभावना है.

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

झारखंड में 23 मई तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. अभी राज्य में गर्मी बढ़ी हुई है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है. 20 मई तक तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा. 21 मई को पलामू में लू चल सकती है. 22 को पलामू के साथ-साथ उत्तरी प्रमंडल (हजारीबाग, कोरडमा, गिरिडीह) और 23 मई को इन इलाकों के साथ कोल्हान में भी लू चल सकती है. दोपहर के बाद कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है.

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को लगभग 40 डिग्री रहा, वहीं डालटनगंज का 42 डिग्री व जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23 मई तक 41 डिग्री या इससे अधिक हो सकता है. शाम में गर्जन के साथ इन इलाकों में वज्रपात और बारिश की भी संभावना है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator