Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड में 6 लाख स्कूली बच्चों को नहीं मिला ड्रेस का पैसा

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के करीब छह लाख बच्चों को यूनिफार्म का पैसा नहीं मिल सका है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की और से कई बार रिमाइंडर दिये जाने के बाद भी सभी बच्चों को राशि नहीं दी जा सकी।

यूनिफार्म का पैसा बच्चों के बैंक खाते में दिया गया था। जिन बच्चों का बैंक खाता नहीं था उनके लिए विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में राशि दी गई, लेकिन अभी भी सौ फीसदी बच्चों को ड्रेस मुहैया नहीं हो पायी है। स्थिति यह है कि सुदुर-ग्रामीण के स्कूलों के साथ-साथ राजधानी के स्कूलों के बच्चे भी पुराने यूनिफार्म में दिख जाते हैं।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

राज्य के प्रारंभिक स्कूलों में करीब 40 लाख बच्चे नामांकित हैं। इसमें से 34 लाख बच्चों को पोशाक की राशि या फिर पोशाक मिल गई, लेकिन बाकी बच्चे इससे लाभांवित नहीं हो सके हैं। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने जिन बच्चों का बैंक खाता नहीं है उनके अभिभावकों के खाते में राशि भेजने का भा निर्देश दिया था, लेकिन यह भी सफल नहीं हो सका।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator