Dr Abhishek Child Care

सिडनी में मोदी को ऑस्ट्रेलियाई PM ने कहा बॉस

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद डेस्क :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा- भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार है। भारत-ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता भरोसे और सम्मान पर टिका है। मैंने पिछले दौरे के वक्त 2014 में वादा किया था कि ऑस्ट्रेलिया को फिर किसी भारतीय PM के लिए 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्तों को तीन डी तय करते हैं। ये हैं डेमोक्रेसी, डायस्पोरा और दोस्ती। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दोनों के संबंध तीन ई पर आधारित हैं, ये हैं इकॉनमी, एजुकेशन और एनर्जी। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों का विस्तार इससे कहीं बड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संबंधों में गहराई की वजह विश्वास और आपसी सहयोग भी है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर ऑस्ट्रेलिया और भारत को जोड़ता है। भले ही हमारी जीवनशैलियां अलग-अलग हैं, लेकिन योग हमें जोड़ता है। क्रिकेट के जरिए तो हम ना जाने कब से जुड़े हैं। अब फिल्में और टेनिस भी हमें जोड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत सिर्फ सुख के ही नहीं बल्कि दुख के भी साथी हैं। बीते साल जब महान शेन वॉर्न का निधन हुआ तो करोड़ों भारतीयों ने भी शोक मनाया। यह ऐसा ही था, जैसे हम लोगों ने अपना कोई खो दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों का सपना रहा है कि हमारा भारत भी विकसित देश बने। यह जो सपना आपके दिल में है, वह मेरे दिल में भी है। भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की कमी भी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और युवा टैलेंट फैक्टरी जिसके पास है, वह भारत है।

 

भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के दौरान ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम नरेंद्र मोदी को बॉस कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया के विकास में अहम योगदान दिया है और हम उनकी संस्कृति से समृद्ध हुए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई सरकार के विदेश मंत्री, संचार मंत्री समेत कई नेता मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator