Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर धातिकीडीह गांव में आयोजित हुआ मासिका महोत्सव

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातिकीडीह के संयुक्त तत्वाधान में धातिकीडीह गांव में मासिका महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान विद्यालय की स्वच्छता दूत बच्चियों ने गांव के प्रत्येक घर घर जाकर किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी के प्रति शर्म झिझक तोड़ने व माहवारी के दौरान स्वच्छता हेतु सैनिटरी पैड इस्तेमाल करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को पर्यावरण अनुकूल रियूजेबल सैनिटरी पैड का उपहार भी दिया।

महोत्सव के दौरान बच्चों के साथ झारखंड के पैडमैन के नाम से जाने जाने वाले निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार, उमवि धातिकीडीह के प्रधानाध्यापक साजिद अहमद, बैद्यनाथ हांसदा, शुभम सिंह सेंगर व अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बताया गया की माहवारी स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जागरूकता लाने हेतु 28 मई को समूचे विश्व में माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। धातिकीडीह गांव की जागरूक बच्चियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता को लेकर उल्लेखनीय प्रयास कर रही है, जो अन्य गांवो के लिए भी बेहद प्रेरणा का विषय है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मासिका महोत्सव के माध्यम से विश्व के चार महादेशों एशिया, अफ्रीका, यूरोप व अमरीका के दर्जनों देशों में माहवारी को उत्सव के रूप में मनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे माहवारी स्वास्थ्य के प्रति व्यापक रूप से जागरूकता फैले। विश्व्यापी मासिका महोत्सव में झारखंड की स्वयंसेवी संस्था निश्चय फाउंडेशन भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।

उमवि धातिकीडीह की स्वच्छता दूत बच्चियाँ अवंती मुर्मू, प्रीति मुर्मू, आरती हांसदा, फुलमनी हांसदा, मालती मार्डी, छिता मार्डी ने गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए गांव के घर घर जाकर सभी महिलाओं और बच्चियों से मिलकर, गांव में माहवारी जागरूकता की स्थिति को लेकर एक विस्तृत रिसर्च किया। इस दौरान उन्होंने 176 महिलाओं व किशोरियों से बातचीत की थी। बच्चियों को रिसर्च मेथोडोलॉजी के बारे में निश्चय फाउंडेशन के द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।

निश्चय फाउंडेशन के 6वे स्थापना दिवस पर गांव में आयोजित मासिका महोत्सव के दौरान उपयोगी जानकारियों के साथ रियूजेबल सैनिटरी पैड का उपहार मिलने से सभी किशोरिया व महिलाओ ने बेहद खुशी जाहिर की। मौके पर मुनि मुर्मू, प्रिया हेंब्रम, रानी मुर्मू, लखीमनी हांसदा, अष्टमी सोरेन, आशा मुर्मू, नेहा मुर्मू, प्रिया मुर्मू, मोमिता हेंब्रम, शिवानी मुर्मू, पिंकी मुर्मू, लक्ष्मी सोरेन, मोमिता मुर्मू, लक्ष्मी सोरेन, बाहा हेंब्रम, कल्पना हेंब्रम, आरसू मुर्मू, सोनमणी मुर्मू, संगीता मुर्मू, गुरूवारी हांसदा, अनीता हांसदा, दुली हांसदा, सलोनी सोरेन समेत लगभग 100 ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों ने महोत्सव में भाग लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator