Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

आम आदमी पार्टी हरियाणा पदाधिकारियों की दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट-सिद्धार्थ) :  आम आदमी पार्टी हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी चौ. निर्मल सिंह, कैंपेन कमेटी चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर , प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, बंताराम वाल्मीकि, चित्रा सरवारा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसमें हरियाणा आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने दिल्ली सीएम को हरियाणा में आने का न्योता दिया, जोकि उन्होंने स्वीकार किया।

इस पर दिल्ली सीएम ने हरियाणा में आने की हामी भरी। इसके साथ 2024 चुनावों को लेकर आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। 8 जून को जींद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शिरकत करेंगे।नए संगठन की घोषणा के बाद पहला बड़ा कार्यक्रम जींद में होगा। एक दिन पहले ही करनाल में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हरियाणा बुलाने का न्योता देने का फैसला किया गया था।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरियाणा आने का न्योता दिया था। जिसको अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है। पंजाब सीएम भगवंत मान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 8 जून को जींद में आम आदमी पार्टी का मेगा रोड शो आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर समर्थकों में जोश बना हुआ है।

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के हरियाणा दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं का जोश बना हुआ है। तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी 1 जून को करनाल के डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी का जन जन तक अपनी नीतियों को पहुंचाने अभियान शुरू हो जायेगा।

वही, आम आदमी पार्टी के कैंपेन कमेटी चेयरमैन डॉ अशोक तंवर ने कहा कि 8 जून के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। और पूरा हरियाणा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगत मान का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator