Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर रिलीज, कार्तिक-कियारा की रोमांटिक केमेस्ट्री को मिल रहा रिस्पॉन्स

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दिखेगी। दोनों ने ‘भूल भुलैया 2’ में साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब उनकी रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ आने वाली है। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर में कार्तिक और कियारा का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। फैन्स को उनके बीच की केमेस्ट्री पसंद आने वाली है। ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट की जानकारी भी दी है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ के टीजर और पोस्टर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके गाने को भी पसंद किया गया जिसके बाद मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें हैं।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा गजराज राव, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, शिखा तलसानिया, अनुराधा पटेल और सिद्धार्थ रणधेरिया की भी अहम भूमिका है। इसे साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस है और यह 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator