Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बोलानी मे आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा आदिवासी बिरसा क्लब के सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने बालागोडा स्थित बिरसा क्लब में कीं बैठक 

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट- संजय सिन्हा) : बोलानी मे आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा आदिवासी बिरसा क्लब के सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने बालागोडा स्थित बिरसा क्लब बोलानी में बैठक कीं। बैठक में ओडिशा और झारखंड  दोनों राज्य के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भावनाओं को एक दूसरे में आदान-प्रदान किया।

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने लोगों से अपील किया है कि आगामी 21 अगस्त 2023 को “हो” भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची  में शामिल कराने हेतु दिल्ली जंतर-मंतर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है। भाषा के आंदोलन में सभी राज्यों से हो  समाज के प्रतिनिधि पहुँचे।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

एक तरफ हरेक परिवार से राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और गृहमत्री,भारत सरकार,नई दिल्ली के नाम से पोस्टल कार्ड लेखन अभियान चल रहा है,भाषा की संवैधानिक मान्यता हेतु उसमें हस्ताक्षर कर आदिवासी हो समाज युवा महासभा को सहयोग करें। हेम्ब्रम ने लोगों से अपील किया है कि भाषा-संस्कृति के बचाव तथा सामाजिक-धार्मिक एकरूपता हेतु आदिवासी हो समाज को आगे आना होगा।

आदिवासी हो समाज युवा महासभा का बोलानी युनिट का कमिटि गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष-सोनाराम चांपिया,उपाध्यक्ष-विशाल चांपिया,सचिव- जगन्नाथ सिदू और कोषाध्यक्ष- चंद्र सिदू को चयन किया गया । लोगों को आदिवासी हो समाज महासभा की नियमावली तथा विधि-उपविधि के तहत नयी कमिटि को अविलंब विस्तार करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव सुशील सवैंया,झारखंड प्रदेश संयुक्त सचिव सिकंदर हेम्ब्रम,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष बुधराम चांपिया,प्रखंड कोषाध्यक्ष भीमसिंह चातोम्बा,आदिवासी बिरसा क्लब के महासचिव चंद्र चांपिया,सचिव दीपक होनहागा,अनिल  चांपिया,राजू चांपिया,सुनील चांपिया,आनंद मुंडा, मनोज मुंडा, सोनिया मुंडा, जीवन चांपिया, अजय कुमार मुंडा, होलो चांपिया, मोटु बेन्डेका, गोविन्दा चांपिया, राजू लागुरी एवं चंद्रमोहन हेस्सा आदि लोग मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator