Dr Abhishek Child Care

बाबूलाल मरांडी को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- संगठन को मिलेगी मजबूती, दीपक प्रकाश के कार्यकाल को बताया शानदार

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए बाबूलाल मरांडी को महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अनुभवी, सर्वसुलभ और प्रखर वक्ता बाबूलाल मरांडी के कुशल नेतृत्व का लाभ संगठन को मिलेगा और पार्टी नई ऊंचाई को छूएगी। कहा कि नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य के 14 लोकसभा सीट पर बड़ी विजय प्राप्त करेगी।

इसके साथ ही, राज्य में पुनः एक बार भाजपा की सशक्त डबल इंजन की सरकार बनेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सांसद दीपक प्रकाश के कार्यकाल को शानदार बताते हुए कहा कि दीपक प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सीखने को मिला। अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में उन्होंने अपनी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है। गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद जैसे बड़े दायित्व पर रहने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मिलनसार स्वभाव और प्रभावशाली व्यक्तित्व ने संगठन की ताकत बढ़ाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator