Dr Abhishek Child Care

ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड हो रहा viral, पिता ने कहा- पति अलोक मौर्या ने खुद को बताया था ग्राम विकास अधिकारी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पति से बेवफाई और रिश्वत लेने के आरोपों में घिरीं यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. इस बीच ज्योति मौर्या और अलोक कुमार मौर्या की शादी का एक कार्ड सामने आया है. शादी के कार्ड में अलोक कुमार मौर्या के आगे ग्राम विकास अधिकारी लिखा है, जबकि वे पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी है. ज्योति मौर्या भी यह बात कह चुकीं हैं कि उनकी शादी झूठ बोलकर की गई थी. शादी कार्ड के वायरल होने पर ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ ने कहा कि जिस शादी की बुनियाद ही झूठ पर राखी गई थी उसका ये अंजाम तो होना ही था. उन्होंने कहा कि शादी के वक्त उनसे झूठ बोला गया कि अलोक मौर्या ग्राम विकास अधिकारी हैं. अलोक मौर्या के परिजनों के कहने पर है कार्ड में उनके नाम के आगे ग्राम विकास अधिकारी लिखा गया था. अब वे खुद चीख-चीख कर कह रहे हैं कि वे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं. ज्योति मौर्या के पिता ने आगे कहा कि उनके बड़े भाई भी सफाईकर्मी हैं, लेकिन शादी के वक्त बताया गया कि वे टीचर हैं. अलोक ही नहीं उनका पूरा परिवार ही झूठा हैं और बहुत बड़े धोखेबाज हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator