Dr Abhishek Child Care

यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त हुए लोगों का सम्मान समारोह रखा गया

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त हुए लोगों का सम्मान समारोह रखा गया था। जिसमे अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह, ई आर हेड सौमिक रॉय के साथ साथ सभी आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर और आर के सिंह फैंस क्लब के लोग उपस्थित हुए। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का स्वागत शाल ओढाकर और स्मृतिचिन्ह दे कर किया गया। सौमिक रॉय ने कहा यहां आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है। बहुत ही भावनात्मक माहौल है वहां पर कई कर्मचारियों ने कहा कि उनके तीन पीढ़ी टाटा मोटर्स में कार्य कर रही है। एक भावनात्मक लगाव किसी कंपनी के साथ बहुत कम ही देखने मिलता है।

आप सब काम से रिटायर जरूर हुए हैं किंतु कभी भी किसी भी तरह का जरूरत पड़नेपर यूनियन और प्रबंधन खासकर मुझे आप याद करें। मैं आपके साथ हमेशा रहूंगा। महामंत्री श्री आरके सिंह ने कहा आप सब का विचार हम लोगों के लिए आशीर्वाद समान है। यह यूनियन ऑफिस का दरवाजा आप सबके लिए हमेशा खुला है साथ ही साथ हमारे सभी साथी आपके किसी भी कार्य को कर रहे थे कि हमेशा तैयार रहेंगे। आप सब अपनी एक नई पारी जो कि सामाजिक और घरेलू है उसमें प्रवेश कर रहे हैं हम सब बहुत ही खुशहाल माहौल में आप तक की स्वस्थ एवं बेहतर जीवन की कामना करते हैं। अध्यक्ष महोदय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब टाटा मोटर्स के लिए बहुत ही मूल्यवान शख्सियत रहे हैं।

आप सब जो धरोहर हम लोगों को छोड़कर जा रहे हैं हम लोगों को जिम्मेवारी बढ़ जाती है। जाने वाला पीढ़ियों को आप जैसा या आपसे बेहतर माहौल प्रदान करके हम लोग भी जाएं। आप सब यहां आए इसके लिए विशेषकर ई आर हेड सौमिक रॉय यहां उपस्थित हुए इसके लिए उन्हें धन्यवाद। आये हुए सेवानिवृत्त लोगों ने इस सम्मान समारोह और यूनियन के किये हुए कार्यों की बहुत सराहना की और ऐसे ही सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

मटेरियल स्टोर से प्रेम नाथ मिश्रा, प्लांट 1 से जे एम महापात्रा और सरजीत सिंह, प्लांट 3 से फ्रांसिस कुजूर, इंजन टेस्टिंग से निराला कोमल ऐंड, एन पी आई एक्सल से सुजीत कुमार नंदी, हीट ट्रीटमेंट से संदीप मुखर्जी, लाइन 2 एक्सल से बिमल कांत दुबे, एक्सल मेंटेनेन्स से सुजीत कुमार सरकार और सिक्योरिटी से रिज़वान रसूल मल्लिक।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator