Responsive Full Width Slider

क्रान्तितीर्थ श्रृंखला में बागेश्वर के 22 शहीद नायकों एवं सैनिकों का सम्मान

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों की वीरगाथा को देश की आम जनता के सामने लाने के उद्देश्य से देश में आयोजित किए जा रहे क्रान्तितीर्थ समारोह की कड़ी में एक भव्य समारोह का आयोजन आज उत्तराखंड के कुमायूं स्थित बागेश्वर में किया गया I बलिदानियों के इस नमन समारोह में 22 शहीद नायकों की वीरांगनाओं एवं वीर सैनिकों को सम्मानित करने के दौरान उनके योगदान  को याद सभी की आंखें नम हो गयी I

बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय जनता के मध्य आयोजित समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अभिताभ ठाकुर ने गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों के विषय में विस्तार से जानकारी सामने रखी I समारोह की अध्यक्षता डॉ हेमचन्द्र दुबे ने की I इस अवसर पर समारोह की आयोजन समिति के संयोजक कैलाश अण्डोला और सह-संयोजक हरीश सोनी के साथ ही सीएआरडीसी के प्रदीप डबराल भी उपस्थित थे I

जानकारी हो कि देश को ब्रिटिश सत्ता से मुक्त करने के लिए हजारों वीर सिपाहियों और क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की भेंट चढ़ा दी I लेकिन उन्हें इतिहास के पृष्ठों में स्थान नहीं मिला I स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों की वीरगाथा को आम जनता के सामने लाने का बीड़ा उठाया है-केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (सीएआरडीसी) ने I ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर क्रान्तितीर्थ श्रृंखला का आयोजन संस्कृति मंत्रालय एवं सीएआरडीसी द्वारा गुमनाम एवं अल्पज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सामने लाने के लिए पूरे देश में किया जा रहा है I

इसी कड़ी में शनिवार को बागेश्वर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता अभिताभ ठाकुर ने देश की स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार करने वाले गुमनाम एवं अल्पज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों की विषय में विस्तार से जानकारी रखी I उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य से इतिहास लेखन में सैकड़ों सेनानियों के योगदान पर ध्यान ही नहीं दिया गया I

लेकिन क्रान्तितीर्थ शृंखला के अंतर्गत गुमनाम और अल्पज्ञान स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में जनता को अवगत कराया जा रहा है I बागेश्वर में आयोजित समारोह में 22 शहीद नायकों की वीरांगनाओं एवं वीर सैनिकों ने हिस्सा लिया, जिन्हें सम्मानित किया गया I सम्मानित किए गए नायकों से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों के जानने के बाद उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गयी I क्रान्तितीर्थ नमन समारोह में जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह, महामंत्री संजय परिहार, आशीष घपोला, राजेंद्र सिंह, कुलदीप कर्मयाल, तारा शंकर पाठक, रमेश असवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे I

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट