Dr Abhishek Child Care

साकची में देर रात लगी भीषण आ*…तीन दुकानें जलकर राख

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के साकची के मुढ़ी लाइन में रविवार यानि कल देर रात अचानक आग लग गई. आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गई हैं. दुकानों से आग की लपटें उठती देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. इसके बाद अग्निशमन की दो दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. इस घटना में मोबाइल, मुढ़ी और रद्दी की दुकानें जलकर राख हो गई हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले एक दुकान में आग लगी, इसके बाद धीरे-धीरे कर अन्य दुकानों में आग पहुंच गई. जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया. हालांकि आग लगने के कारण के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. इस घटना से दुकानदारों को कितने का नुकसान हुआ है अभी इसका आकलन अभी नहीं हो सका है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator