Dr Abhishek Child Care

मानगो में दुकानदार पर चली गोली….आरोपी फरार

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर डिमना बस्ती में उधार में चिप्स नहीं देने पर राशीद नामक युवक ने दुकानदार को जान मारने की नियत से गोली चलाई घटना के दौरान राशीद के पिता ने विरोध कर गंजी पकड़कर खींच ली, जिससे गोली दुकानदार को नहीं लगी और हवा में फायरिंग हो गई.

गोली चलाने के बाद राशीद वहां से भाग गया. सूचना मिलने के बाद पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. छानबीन के बाद पुलिस अरोपी राशीद को पकड़कर थाना ले गई.

इस संबंध में पुलिस के पास दुकानदार वसीम रजा ने लिखित शिकायत की है. घटना शुक्रवार रात नौ बजे की है. घटना के वक्त वहां एक महिला रजिया बेगम मौजूद थी. उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. राशीद के बारे में बताया जाता है कि वो नशा करता है. नशा के लिए लोगों को धमकाता है. फिलहाल पुलिस राशिद को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator