कोल्हान अधीक्षक को मानकी मुंडा की समस्या को लेकर ड़ॉ विजय ने सौंपा मांगपत्र

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बंदगांव-कोल्हान अधीक्षक शाशिन्द्र बड़ाईक को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव के नेतृत्व में मानकी मुड़ा ने एक मांग पत्र सौंपा.मांगपत्र में कहा गया कि ग्राम सभा द्वारा मानकी मुंडा  नाम के अनुमोदन के पश्चात भी सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र नहीं मिला है.नियुक्ति पत्र नहीं मिलने के कारण इनको मानदेय भी नहीं मिल पा रहा है.

इसके बावजूद मानकी, ग्रामीण मुंडा बिना मानदेय के ही अपने कार्य और कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं.उन्होंने कहा जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने एवं मुंडा मानकी को सम्मान जनक मानदेय दिया जाय. जिससे मानकी मुंडा अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर सके. इस अवसर पर ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कोल्हान अधीक्षक शाशिन्द्र बड़ाईक से मांग किया कि मानकी मुंडा की समस्या को दूर किया जाय.

Sunrise Enclave

उन्होंने कहा कोल्हान प्रमंडल आदिवासी बहुल क्षेत्र है.यहां मानकी मुंडा को उसका हक मिलना चाहिए. इस मौके पर अरूवां ग्राम मुंडा विजय दोराई, रोलाडीह ग्राम मुंडा पोन्डे सामड,लौजोड़ा ग्राम मुंडा मारकुस गागराई , माहुलपानी ग्राम मुंडा बिरसा बांदिया समेत अन्य मानकी मुंडा उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---