Dr Abhishek Child Care

गायक अजीत अमन का रिलीज हुआ चंद्रयान-3 गीत मचा रही धूम

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : झारखंड-बिहार के चर्चित गायक एक से बढ़कर एक गीत गाकर देशभर में लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। अब उन्होंने चंद्रयान-3 पर एक गीत गाकर चर्चा में आ गए हैं। शनिवार को यह गीत रिलीज होते ही धूम मचा रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिष्टुपुर स्थित राम मन्दिर में चंद्रयान- 3 वीडियो गीत रिलीज किया गया। इस मौके पर शहर के जाने-माने फिल्म मेकर उदय साहू भी उपस्थित थे। उन्होंने अजीत अमन की प्रशंसा करते हुए कहा कि काफी कम समय में इन्होंने कई अच्छी-अच्छी सामाजिक मुद्दों पर गीत गाकर अपनी स्थान बनाई है। जल्द ही एक और नए विषय पर गीत आने वाली है, जिसकी तैयारी चल रही है।

इसके साथ ही एक लोकगीत भी आ रही है, जिसका ऑडिशन जल्द लिया जाएगा। इसमें जज की भूमिका में भोजपुरी जगत की अभिनेत्री होगी। वहीं, गायक अजीत अमन ने बताया कि बहुत ही खुशी की बात है कि उन्हें देशभर से प्यार मिल रहा है। जिसकी बदौलत वे लगातार एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगों के उम्मीद पर खड़ा उतर रहे हैं। इस अवसर मनोज पांडे,  रणधीर सिंह, उदय साहू,  हरि दर्शन सिंह, शिंटू यादव, दीपक लकड़ा आदिक आदि उपस्थित थे।

गायक अजीत अमन ने कहा कि उनकी टीम गीत संगीत में मनोरंजन के साथ देश के विकास और गौरव बढ़ाने वाले क्षण को हमेशा खास बनाने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिक महान है, वे कम संसाधन के बावजूद देश के तिरंगा चांद और मंगल तक पहुंचा रहे है। हमलोगों ने चंद्रयान- 3 वीडियो गीत को देश के हर लोगों तक पहुंचा कर देश भक्ति का संदेश देना चाहते है। चंद्रयान का सफल परीक्षण देशवासियों का सपना पूरा होने जैसा है। गीत में दिखेगा वैज्ञानिकों के जोश, जुनून व जज्बा चंद्रयान -3 वीडियो गीत में देश के वैज्ञानिकों के संघर्ष, जज्बा, जोश और जुनून वह सबकुछ दिखेगा। भोजपुरी में पहली बार इस तरह की गीत तैयार की गई है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में हिंदुस्तान के गौरव की बात दिखाई गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator