---Advertisement---

सावन के अंतिम सोमवार को सैकड़ो भक्तों ने जटेश्वर महादेव मंदिर मे किया जलाभिषेक

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील क्षेत्र के जटेश्वर महादेव मंदिर मे सावन महिने के अंतिम सोमवार को भक्तों ने जलाभिषेक कर पुजा अर्चना किया। सोमवार के प्रातःकाल से ही बड़बिल एवं आसपास के क्षेत्रो के भक्तों की भीड़ लगी रही।सैकड़ो की संख्या मे महिला एवं पुरूषों ने भगवान भोलेनाथ की भक्ति भाव से मंत्रोच्चार के साथ पुजा अर्चना कर अपनी मन्नत मांगी।

मंदिर के निकट लगभग सौ फीट की उचाई से लगातार गिरते जलप्रपात मे अनेको भक्तों ने स्नान कर उचाई से गिरते जलधारा का लुप्त उठाया।मंदिर क्षेत्रो मे शिवभक्तों के द्वारा पुजा करने आऐ लोगो के लिए भोजन रूपी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।जटेश्वर महादेव मंदिर बड़बिल टाउनशिप क्षेत्र से लगभग 10किलोमीटर की दुरी पर घने जंगलों मे स्थित है।

पहाडो से गिरते जलधारा की बुंदे सालो भर मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करती है।सौ फीट से भी अधिक उचाई से जलप्रपात मंदिर की सुंदरता को चार चाँद लगाता है।मंदिर के थोड़ी दुरी पर जंगलों के बीच एक बहुत बड़ी झील है,जो शिवभक्तों और पर्यटको को लुभाती है।ऐसे तो जटेश्वर महादेव मंदिर मे सालो भर भक्तों का आना जाना लगा रहता है,किंतु सावन महिने मे तो जटेश्वर महादेव मंदिर जाने के लिए भक्तों का शैलाव उमड़ पड़ता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---