---Advertisement---

बड़बिल नगरपालिका के तत्वावधान मे अखिल भारतीय स्वायत्त दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बड़बिल नगरपालिका के तत्वावधान मे अखिल भारतीय स्वायत्त दिवस  हर्षोल्लास से मनाया गया। बड़बिल नगरपालिका कार्यालय को रंगीन लाईट एवं फुलो से दुल्हन की तरह सजाया गया था।इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गुरूवार के प्रातःकाल लगभग 4 बजे प्रभातफेरी की गई।8बजे बड़बिल नगरपालिका कार्यालय मे नगर अध्यक्ष लक्ष्मण माहंतो के द्वारा राष्ट्रीय ध्यज फहराया गया।इस अवसर पर बड़बिल नगरपालिका के कार्यपालक अधिकारी अभिषेक पंडा सहित नगरपालिका कर्मचारी, बड़बिल नगरपालिका के वार्ड मेंबर ,एवं गन्यमाण लोग उपस्थित रहे।

ध्वाजारोहण के बाद स्कूल के बच्चों को मिठाई दी गई। बड़बिल टाउनशिप स्थित महा पुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर बड़बिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर रोगी को  फल, मिठाई दी गई। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता भी रखी गई थी। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। संध्या समय बड़बिल के विकास महल मैदान मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट