---Advertisement---

सफलता प्राप्त करने के लिए फॉलो करें आचार्य चाणक्य की ये बातें

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :  महान प्राचीन ग्रंथ अर्थशास्त्र के रचयिता आचार्य चाणक्य यानी कौटिल्य की बुद्धि का लोहा हर कोई मानता है। प्राचीन काल में चाणक्य ने देश के काल और परिस्थिति को देखते हुए कई बातें लिखी हैं। उनमे  कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें लोग आज भी मानते हैं।

1. सुबह उठते ही न देखें दर्पण- बहुत से लोगों के बेडरूम में शीशा लगा होता है और वे उठते ही सबसे पहले उस शीशे पर अपना चेहरा देखते हैं। चाणक्य के अनुसार, ऐसा करना एक बुरी आदत होती है। ऐसा करने से मन में नकारात्मक भाव आते हैं और पूरे दिन नकारात्मकता के विचार उसका पीछा नहीं छोड़ते। माना जाता है कि सोकर उठते ही आपका चेहरा आपको अच्छा नहीं लगेगा या इससे देखने से मन में नकरात्मक ऊजा आएगी।

2.  दूसरों का चेहरा न देंखें- सुबह उठते ही न करने वाले कामों में दूसरों का चेहरा न देखना भी शामिल है। चाणक्य के अनुसार भगवान को ध्यान करते हुए जो व्यक्ति बिस्तर छोड़ता है उसका पूरा दिन अच्छ गुजरता है। सुबह-सुबह किसी पुरुष या महिला का चेहरा नहीं देखना चाहिए।

3.  जानवरों लड़ाई- आजकल लोग वाट्एस या सोशल मीडिया या टीवी पर जानवरों की लड़ाई या देखते रहते हैं। लेकिन चाणक्य की मानें तो यदि सुबह -सुबह दो जानवरों जैसे कुत्ता, बिल्ली आदि की लड़ाई दिखती है तो यह अशुभ है। माना जाता है कि ऐसा दिखने से दिन संकटमय हो सकता है। इसके लिए सुबह की शुरुआत अच्छी और सकारात्मक बातों से करनी चाहिए। शायद यही कारण है बहुत से लोग सुबह पूजा-इबादत करते हैं या भजन सुनते हैं।

4.प्लानिंग – चाणक्य के अनुसार सुबह उठने के बाद दिन की प्लानिंग जरुर क।जो व्यक्ति अपने पूरे दिन की कार्य योजना बना लेता है उसे लक्ष्य प्राप्ति में दिक्कत नहीं आती। साथ ही काम करने में आसानी होती है। इससे समय की बर्बादी भी नहीं होगी औऱ तय समय पर सारे काम निपट जाएंगे।

5. टाइम मैनेजमेंट- समय बहुत मूल्यवान होता है इसलिए इसका सदुपयोग करें। चाणक्य कहते हैं जो रुपरेखा तैयार की है उसके सभी कार्य समय पर खत्म करें। कभी कोई काम कल पर न टालें। ऐसा करने पर व्यक्ति कामयाबी हासिल नहीं कर सकता। सपनों को सार्थक करना है तो टाइम टेबल को फॉलों करें, इससे न सिर्फ सफलता बल्कि धन और सम्मान भी मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---