Dr Abhishek Child Care

प्रधानमंत्री के 74वे जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान रक्तदान शिविर का आयोजन

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट- संजय सिन्हा ) : बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र अंतगर्त विकास महल मे  प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदीजी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी की ओर से एक  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। हर वर्ष की  तरह इस वर्ष भी भाजपा चंपुआ विधानसभा के कार्यकर्ताओ द्वारा  गुरुवार प्रातः10 बजे बड़बिल विकाश महल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस रक्तदान कार्यक्रम में विधान सभा नेता सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुरली शर्मा के नेतृत्व में शिविर में 92 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया l

रक्त संग्रह बड़बिल स्वास्थ्य केंद्र के डाँ.सौभाग्य रश्मि रंजन सामल के देखरेख मे किया गया। बारिश के मौसम के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रातःकाल से ही  रक्तदान करने का उत्साह देखा गया l युवमोर्चा के आयोजन में चंपुआ विधानसभा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से  बीजेपी कार्यकर्ता आये थे l विधानसभा नेता मुरली शर्मा ने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री मोदीजी को देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मजबूत नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूँ। मुरली शर्मा ने कहा कि रक्त दान शिवर मे कार्यकर्ताओ,नेताओं एवं सर्मथकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

हमलोगों ने 74वे जन्म दिन पर 74युनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा था,लेकिन हुजूम देखकर लगता है,कि रक्त संग्रह युनिट  लक्ष्य को पार कर जाऐगा।इस अवसर पर  राज्य आदिवासी मोर्चा के कार्यकारी सदस्य पुरुषोत्तम गागराई, ओबीसी मोर्चा के राज्य विशेष आमंत्रित सदस्य चर्चिल महाकुड़ महिला नेता झरना महंतो, बड़बिल मंडल महासचिव सुनील दास, श्रीनिवास करो, भद्रसाही मंडल अध्यक्ष सत्यब्रत जेना, जोड़ा मंडल अध्यक्ष सुशांत बेहरा, बिलीईपादा अध्यक्ष आलेख कुमार बारिक बड़बिल के धर्मेंद्र माहंतो, बड़बिल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता भौमिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष परमजीत सिंह विजेंद्र मुंडा आदि के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता रक्तदान शिविर मे बढ़- चढ़ कर अपनी भूमिका निभाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---