---Advertisement---

BJP झारखंड प्रदेश द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के तहत नीरज सिंह के द्वारा बिस्टुपुर स्तिथ मेडिकल बस्ती और ठक्कर बप्पा बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह जमशेदपुर महानगर बिस्टुपुर मंडल के प्रवासी प्रभारी नीरज सिंह के द्वार बिस्टुपुर स्तिथ मेडिकल बस्ती और ठक्कर बप्पा बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान में बास्तीवासियो को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजना जैसे की खेलो इंडिया, स्वच्छता उद्यमी योजना समेत स्पेशल क्रेडिट लिंक्ड गारेंटी, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड समेत कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

बस्ती के लोगों ने कहा की जबसे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश का कमान संभाल है तब से भारत रोज नई ऊंचाइयों को छू रहा है और भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन हो रहा है। लोगों ने कहा की मोदी जी हमेशा गरीब और निचले तबके के लोगों के बारे में सोचते हैं और उनके जीवनस्तर को सुधारने के लिए कार्य करते हैं। लोगों ने कहा की वे चाहते हैं की तीसरी बार भी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो और फिर से नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने।

इस जनसंपर्क अभियान में स्थानीय लोगों ने नीरज सिंह से बताया की क्षेत्र में कई प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उन्हे उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसपर नीरज सिंह ने उन्हें कहा की जल्द हीं इन समस्याओं का समाधान सरकार और जिला प्रशासन के माध्यम से करवाने की कोशिश की जायेगी नहीं तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर उन्हे उनका हक दिलवाया जायेगा। इस जनसंपर्क अभियान में बिस्टुपुर मंडल  अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री राकेश कुमार, महामंत्री शैल कुमार सिंह मारुति नंदन पांडेय, बबलू नायक, विशाल मुखी समेत बिस्टुपुर मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Leave a Comment