Dr Abhishek Child Care

प्रखंड स्तरीय बाल महोत्सव का सर्वेक्षण जोड़ा प्रखंड मे आरंभ

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट – संजय सिन्हा ) : केंदूझर(ओड़िशा) केंदूझर जिले के   जोड़ा प्रखंड  के बनाइकेला  उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय बाल महोत्सव सर्वेक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोड़ा प्रखंडों के 14 विद्यालय से कुल 262 विद्यार्थियों ने  विभिन्न प्रतियोगिता व  खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ मे   जोड़ा प्रखंड के समूह शिक्षा पदाधिकारी अखेर मोहन हासदा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम मे  छोटे छोटे  छात्रों के आंतरिक गुणों को विकसित करने के लिए प्रतियोगिता सर्वेक्षण में प्रश्नोत्तरी, रचनात्मक लेखन, वाद-विवाद, ड्राइंग, दोपहर के भोजन पर आधारित कला, संगीत, निबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।  उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप मे  जोड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्री कविंद्र नायक , अतिथि, श्री बिरंची नारायण शतपथी, प्रशांत सेठी, बनाइकेला हाई स्कूल के प्राचार्य श्री ययाति केशरी बेहरा अतिथि के रूप में शामिल हुए। सफलता प्राप्त करने वाले  प्रतियोगियों को सम्मानित कर  पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिऐ गए। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने प्रतियोगियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---