Dr Abhishek Child Care

युनियन बैंक के द्वारा बिस्टुपुर मुख्य शाखा के समक्ष इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एक प्रदर्शन आयोजित किया गया

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  युनियन बैंक के बिस्टुपुर स्थित मुख्य शाखा के समक्ष युनियन बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन, झारखंड स्टेट के आह्वान पर तथा सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में एक जुझारू प्रदर्शन आयोजित किया गया। विदित हो कि पिछले दिनों पूरे झारखंड में युनियन बैंक के प्रबंधन के मनमानी तथा अनुचित श्रम-व्यवहार के विरोध में युनियन बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन झारखंड स्टेट के बैनर तले कर्मचारियों ने तीव्र संघर्ष छेड़ रखा है।उसी कड़ी में आज का प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

आन्दोलन कारियों के प्रमुख मांगे हैं- लिपिक संवर्ग में पर्याप्त नियुक्ति करना, अस्थाई/आकस्मिक कर्मचारियों का स्थाईकरण, उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार न्युनतम मजदूरी देना, डेपुटेशन के नाम पर हो रहे अनुचित श्रम-व्यवहार बंद करना,नियमों के अनुसार बैंक में काम करवाना आदि।

प्रदर्शन को सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के महासचिव सुजय राय तथा अध्यक्ष डी एन सिंह नेसम्बोधित किया। आयोजन में ए.के.मैत्रा, सी वेंकट राव, विमान दासगुप्ता, मनोतोष चक्रवर्ती, रामजी सिंह, संजय कुमार, कमलेश सिंह, ग्रेगरी टोप्पो,मुकुल सारीन, सुब्रत कुंडू रोहित सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद थे। प्रदर्शन के पश्चात प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। निवेदक- सिंहभूम जिला ईकाई बी ई एफ आई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator