मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज के लिए 11 दिसंबर से कर सकते है आवेदन…जाने पूरी जानकारी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 11 दिसंबर 2023 से मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज (एमएनएस 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी exams.nta.ac.in पर जाकर मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज: शॉर्ट सर्विस कमिशन के लिए आवेदन कर सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2023 है। आवेदन में करेक्शन की विंडो 27 दिसंबर और 28 दिसंबर को खुली रहेगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में आएंगे।  परीक्षा का आयोजन 14 जनवरी 2024 को होगा। सीबीटी में नर्सिंग, इंग्लिश व जनरल इंटेलिजेंस से जुड़े एमसीक्यू टाइप प्रश्न आएंगे। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पेपर केवल इंग्लिश में आएगा। 

एनटीए एसएससी सैन्य नर्सिंग सेवा 2024: आवेदन कैसे करें
– एनटीए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध एनटीए एसएससी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
– अपना पंजीकरण करें और लॉग इन करें।
– आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– आवेदन सब्मिट करें। 

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---