Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

सेल प्रशासन एवं विधुत विभाग संबंधित कर्मचारियों के लगातार प्रयास के बाद पूर्वतः की भाँति खादान एवं कालोनी क्षेत्रो मे विधुत सेवा बहाल

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बोलानी लौह अयस्क खादान अंतगर्त कार्यरत कर्मचारी कालोनी क्षेत्रो एवं खादान मे 11दिनो बाद विधुत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रयास के बाद पूर्णतः की भाँति विधुत सेवा रविवार दिन से आरंभ हो गई।विगत 10जनवरी 2024से प्रातःकाल से मुख्य ट्राँसफार्मर मे खराबी के बाद खादान एवं कालोनी क्षेत्रो मे विधुत सेवा ठंप हो गई थी। जिसके कारण क्षेत्रो मे अंधकार के साथ साथ खादान से संबंधित  उत्पादन ठंप हो गया था।

बोलानी  सेल प्रशासन के अथक प्रयास के बाद TPNODL के साथ समझौता के बाद अस्थायी तौर पर बोलानी सेल कर्मचारियों के कालोनी मे दो तीन घंटे के अंतराल पर सभी कालोनी मे विधुत आपूर्ति बहाल कर उत्पन्न समस्याओं पर कुछ हद तक अंकुश लगाया गया।इस भीषण समस्या की घड़ी मे क्षेत्रवासियों ने सयंम पूर्वक समस्याओं  से जुझते हुए सेल प्रशासन का सहयोग किया।सेल प्रशासन एवं संबंधित कर्मचारियों के दिन रात कड़ी मेहनत के बाद रविवार दोपहर से कालोनी क्षेत्रो एवं खादान मे  पूर्वतः की भाँति बहाल हो गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---