---Advertisement---

चांडिल में 2.30 करोड़ का खाद्यान्न घोटाला, DSO ने दर्ज कराया एफआईआर

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सरायकेला खरसावां जिला के आपूर्ति पदाधिकारी झुनु कुमार मिश्रा ने चांडिल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह सहायक गोदाम प्रबंधक किरीट भूषण गोप के खिलाफ 2 करोड़ 53 लाख 37 हजार 941 रुपये गबन का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करते हुए चांडिल थाने में बीते 15 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराया है.

चांडिल थाना पुलिस ने कांड संख्या 42/ 24 दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में चांडिल थाना के प्रभारी अवर निरीक्षक अजीत तिर्की ने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला प्रबंधक झारखंड राज्य खाद्य निगम सरायकेला- खरसावां झुनु कुमार मिश्रा के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है. हालांकि डीएसओ से संपर्क नहीं हो सका है. वैसे डीएसओ के इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---