Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

कब्ज से चाहिए छुटकारा तो अपने डाइट में शामिल करें ये फूड Item

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: आज-कल हम अपने काम में इतना व्यस्त हो गए है कि सही समय पर भोजन नहीं कर पाते हैं. इससे हमारे पेट में कई समस्या हो जाती है. जैसे कि कब्ज. कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण आपके भोजन में फाइबर की कमी होती है.

आइए जानते है कौन-कौन से फूड Item खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है.

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दही

दही के सेवन से भी कब्ज की समस्या में राहत मिलता है. इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज और पेट संबंधी विकारों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं. इसके लिए रोजाना दही का सेवन जरूर करें.

मुलेठी का सेवन करें

आयुर्वेद में मुलेठी को औषधि का दर्जा प्राप्त है. इसके सेवन से भी कब्ज में आराम मिलता है. इसके लिए एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाकर सेवन करें. इससे कब्ज में बहुत फायदा मिलता है.

घी का सेवन करें

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए घी का भी सेवन कर सकते हैं. इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिएं. इस उपाय को करने से भी कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है.

आलूबुखारा खाएं

अगर आप पेट संबंधी विकारों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आलूबुखारा का सेवन कर सकते हैं. इसमें फाइबर समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज के लिए फायदेमंद होते हैं. इसके लिए रोजाना सुबह में आलूबुखारा खाएं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator