ओडिशा के जाजपुर जिला क्षेत्र के निवासी मधुसूदन दास ने अपने गुमसुदा पुत्र को खोजने के लिए झारखंड पुलिस से लगाई गुहार

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : ओडिशा के जाजपुर जिला के कुआखिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र पुर ग्राम निवासी 28 वर्षीय चिनमय दास नामक युवक झारखंड के साहेबगंज जिला के बाकुडीह स्थित जीएल दास स्टोन माइंस मे फोरमैन के रुप मे कार्य कर रहे थे।चिनमय दास दिनांक 20/3/24से 26/3/24तक कंपनी छुट्टी लेकर अपने घर के निकले।चिनमय दास के मोबाइल लोकेशन झारखंड के सरायकेला चांडिल तक दिखा।

उसके बाद उसका दो मोबाइल 775086221 एवं 9931982663 स्वीच आँफ हो गया।काफी खोजबीन के बाद चिनमय दास के पिता मधुसुदन दास ने झारखंड के साहेबगंज जिले के तीन पहाड़ थाने मे 30/3/24को अपने पुत्र चिनमय दास के गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराकर अपने पुत्र को खोजने की गुहार लगाई।चिनमय के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।परिजनों ने किसी बड़े घटने की आशंका जताई।अब देखना यह है,कि झारखंड एवं ओडिशा पुलिस चिनमय दास को ढुढने मे कितना कामयाब हो पाती है।

Sunrise Enclave
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट