September 24, 2024 12:53 am

बिरसा मुंडा सरना समिति के तत्वावधान में हुआ सरहुल महोत्सव

सोशल संवाद/डेस्क : सरायकेला जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के डाटम चौक  में  विरसा मुंडा सरना समिति कुकड़ु के तत्वावधान में सरहुल पूजा व सरहुल नृत्य का आयोजन किया गया। विरसा मुंडा सरना  समिति द्वारा आयोजित  सरहुल महोत्सव में मुख्य अतिथि आजसू केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो उपस्थित थे। वहीं उपस्थित अतिथियों को पूजा समिति द्वारा माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। सखुआ का डाली गाड़कर सरहुल का पूजा नाया   के द्वारा किया गया। हांडियां  ,चावल व चेनगा का भोग लगाकर पूजा अर्चना किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर अच्छी फसल, निरोगता व सुख शांति का कामना किया।

उपस्थित  लोगों के बीच  प्रसाद का वितरण किया गया।वहीं रांची जिला के आदिवासी सारना नृत्य समिति काजीबारू एवं आदिवासी सागंमसेन आखाड़ा गितिलडीह  के कलाकारो द्वारा एक से बढ़कर एक सरहुल पांता नृत्य का प्रस्तुती किया गया।  सरहुल नृत्य में दर्शक भी जमकर थिरके।  वहीं विरसा मुंडा सरना समिति कुकड़ु के संयोजक बंकेश्वर प्रसाद सिंह  ने बताया कि आदिवासी रीती रिवाज से विरसा मुंडा सारना समिति द्वारा डाटम विरसा मुंडा चौक में  सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह  प्राकृतिक पूजा जब प्रकृति में चारों ओर फूल खिलते हैं तो सुर्य और प्राकृतिक का विवाह के मौसम में महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति को बचाए रखने के लिए हर साल सरहुल महोत्सव मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि सरना माता से सुख समृद्धि, अच्छी फसल व निरोगता के लिए कामना किया गया । उन्होंने कहा कि पुरे क्षेत्र के सहयोग से पुरे ग्रामीण सामुहिक रूप से सरहुल पूजा को  महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मौके पर आदिवासी जन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रमसाही मुण्डा, प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, झामुमो नेता सुकराम हेम्ब्रम, खगेन महतो, मुण्डा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह मुण्डा, अखिल भारतीय भूमीज कल्याण समिति के वंकेश्वर सिंह मुण्डा, मुखिया रामलाल सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, साहेब राम सिंह, मनोरंजन सिंह, अजीत सिंह मुण्डा, अमित सिंह मुण्डा,  अरविन्द सिंह मुंडा, कमल सिंह मुण्डा, अंश सिंह मुण्डा आदि उपस्थित थे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी