---Advertisement---

19 अप्रैल को निकलेगा काशीडीह ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह अखाड़ा कमेटी का शोभायात्रा, 800 कार्यकर्ता रहेंगे तैनात

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के संरक्षक अभय सिंह ने कहा आगामी रामनवमी महोत्सव 2024 काशीडीह में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह अखाड़ा जमशेदपुर का सबसे पुराना अखाड़ा है जो पहले एल टाउन साकची से निकलता था, जो ठाकुर प्यारा सिंह के नेतृत्व में निकलता था। उसके बाद यह अखाड़ा काशीडीह के बीच से निकला जो कई वर्षों तक यह परंपरा चलता रहा। 1962 में रामनवमी मैदान काशीडीह को ठाकुर प्यारा सिंह के नेतृत्व में पूरे मैदान का समतलीकरण करके यह अखाड़ा फिर इस स्थान से निकलने लगा । अखाड़ा के पूर्व में संरक्षक ठाकुर प्यारा सिंह थे

उनके बाद हमारे पिता ठाकुर धुरंधर सिंह और आज इस अखाड़ा के संरक्षक के रूप में मैं काम कर रहा हूं। रामनवमी श्रद्धा, विश्वास का महापर्व है जिसे हमें शांति सद्भाव प्रेम के साथ मनाना चाहिए और मर्यादित रूप से भगवान राम के गुण को लेकर के आगे बढ़ना चाहिए। आज बरसों बीत गए रामनवमी का यह झंडा निकलते हुए इस बार यह झंडा बड़े ही भव्य तरीके से निकलेगा।
लगातार अष्टमी, नवमी, दशमी को लाठी करतब प्रदर्शन एवं खेल होगा। 17 तारीख को बजरंगबली जी का पताका दिन के 12:00 बजे यहां फहराया जाएगा। 17 तारीख के शाम को महाप्रसाद का आयोजन भी संध्या 7 बजे रखा गया है।
कोलकाता से डंका बजाने वाले लोग आएंगे। लाठी का कर्तव्य हमारे अखाड़ा समिति के लोग करेंगे।

बकौल अभय सिंह मैं जमशेदपुर की जनता से भी अपील करता हूं रामनवमी में किसी प्रकार के भी फूहड़ गाना या अश्लीलता भरे गाना न बजाए। अश्लीलता ना बढ़े यह हमारा धार्मिक पर्व है, राम धुन और भजन के अलावा कोई भी अगर आप गाना बजाते हैं तो वह धार्मिक हिंदू परंपरा के विरुद्ध होता है। प्रशासन से आग्रह है कि आप सभी अखाड़ा समिति को सहयोग करें और हम सभी भी अखाड़ा समिति प्रशासन को सहयोग करने को तैयार है जिला प्रशासन जो अखाड़ा नहीं निकलते हैं उनको संपर्क नहीं करके अखाड़ा से संबंधित समस्याओं को डायरेक्ट सुने तो कई मामलों का निष्पादन होगा।

गुरुवार को नही निकलेगा शोभा यात्रा
इस बार बृहस्पतिवार पड़ने के कारण धार्मिक परंपरा के अनुसार ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह अखाड़ा समिति का शोभा यात्रा 19 तारीख दिन शुक्रवार को निकलेगा। प्रशासन को इसकी सूचना दी जा चुकी है। छह -सात वर्षों में ऐसा समय आता है जब बृहस्पतिवार शुक्रवार पड़ता है। ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब विगत 80 वर्षों में जब ऐसे समय में वह एक दिन एक्सटेंशन करते हुए अपने धार्मिक परंपरा का निर्वाह करते हैं जो पूरे प्रशासन को भी जानकारी है। हमारे अखाड़ा को शांति पूर्वक संपन्न करने और कराने में 800 सदस्य तैनात रहेंगे। हमारा रूट लाइन काशिडीह से बसंत टाकीज होते हुए साकची गोलचक्कर होते हुए स्वर्णरेखा नदी को प्रस्थान करेगी। विसर्जन यात्रा में लोग पूरे अनुशासित ढंग से भगवा वस्त्र पहने रहेंगे और अपने परंपरा के अनुसार खेल का प्रदर्शन करेंगे मैं जमशेदपुर की जनता से भी अपील करता हूं कि 19 तारीख को आप हमारे शोभायात्रा में अवश्य आए और इस भव्यता को देखकर के आप सहयोग भी करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---