सोशल संवाद/जमशेदपुर : मौसम साफ होने तथा पछुआ हवा चलने के कारण कोल्हान समेत पूरे झारखंड तपने लगा है। मंगलवार को पूरे राज्य में कोल्हान सबसे गर्म रहा। सरायकेला का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर 41.5, पश्चिम सिंहभूम 41.4 रहा, राज्य में दूसरे स्थान पर गोड्डा रहा जहां 42.7 रहा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरा झारखंड के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।