---Advertisement---

रोज़ सुबह जब लोग पूजा पाठ कर रहे होते हैं उस वक्त आम आदमी पार्टी के नेता उस दिन के लिए झूठी कहानी गढ़ रहे होते हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मंत्री सौरभ भारद्वाज एवं सुश्री आतिशी झूठ एवं भ्रम के सौदागर हैं, रोज़ सुबह जब लोग पूजा पाठ कर रहे होते हैं उस वक्त आम आदमी पार्टी के नेता उस दिन के लिए झूठी कहानी गढ़ रहे होते हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली की तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के आधीन है, जेल में बंद मुख्य मंत्री की दवा एवं खानपान को लेकर पूरी पार्टी शोरशराबा कर रही है पर जेल मंत्री गायब हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जिस तरह की बीमारियाँ मुख्य मंत्री को होने का डर मंत्री सौरभ भारद्वाज एवं सुश्री आतिशी रोज प्रकट करते हैं ऐसा लगता है की अरविंद केजरीवाल को बीमार बता कर दिखा कर पूरी आम आदमी पार्टी अपना राजनीतिक बेड़ा चलना चाहती है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली वाले चाहते हैं की अरविंद केजरीवाल को उचित इलाज मिले और इसके लिए तिहाड़ जेल में उनका इलाज एम्स के डाकटरों के पैनल द्वारा हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---