---Advertisement---

मजदूर दिवस : सभी यूनियन का सामूहिक निकलेगी रैली, होगी आमसभा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश इंटक की बैठक अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में तार कंपनी यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिये विचार विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय महिला इंटक अध्यक्ष देविका सिंह, प्रदेश इंटक के महामंत्री महेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह, प्रवक्ता जम्मी भास्कर, तार कंपनी अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, महामंत्री बिनोद राय, हरेंद्र प्रताप सिंह, रामाश्रय प्रसाद, संजीव श्रीवास्तव, बिजय कुमार राजेश सिंह सहित कई ने अपने विचार रखे।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कहा की 1 मई मजदूरों के लिए इतिहासिक दिन है। जमशेदपुर के सभी कंपनियों के यूनियन को एक साथ मिलकर 1 मई को रैली एवं आमसभा के कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण हमें जिला प्रशासन से कार्यक्रम आयोजित करने के लिये अनुमति लेनी पड़ेगी। इसके लिये प्रदेश इंटक का प्रतिनिधिमंडल कल अनुमंडलाधिकारी से मुलाकात करेगी। बैठक में बिनोद राय, परविंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह,उषा सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, अमित सरकार, संजय कुमार झा, राजेश सिंह राजू,बीरबल सिंह अंजनी कुमार,जयंती दास, संजय सिंह, अमन सिंह, बिजय कुमार, कामेश्वर पाण्डेय, जगदीश नारायण चौबे, समीर नंदी, सचिदानंद, दीपबंधु चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---