September 22, 2024 1:01 pm

सूूरत के बाद इंदौर से साफ हुआ, भाजपा आपके वोट का अधिकार छीनना चाहती है- संजय सिंह

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को पटेल नगर में ‘जेल का जवाब वोट से’ संकल्प सभा की। नई दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती के समर्थन में हुई सभा में लोगों ने ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की शपथ ली। संजय सिंह ने कहा कि सूूरत के बाद इंदौर की घटना से साफ हो गया है कि भाजपा आपके वोट का अधिकार छीनना चाहती है। सूरत में बिना चुनाव कराए भाजपा के प्रत्याशी को जीता दिया गया, जबकि इंदौर में कांग्रेस के प्रत्याशी को पर्चा वापस लेना पड़ा। मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सरकार गिराकर भाजपा ने अपनी सरकार बनमा ली। ये लोग पूरे देश में गुंडागर्दी कर सरकारें गिरा रहे हैं। ये लोग संविधान बदलकर आपसे वोट का अधिकार छीनना चाहते है। इसलिए इस बार हमें अपने वोट से इनको जवाब देना है।

पटेल नगर में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सड़कें बनाई, सफाई किया, पानी पहुंचाया। हम इसके नाम पर वोट मांगते हैं। हम फ्री बिजली और पानी के नाम पर वोट मांगते हैं। बीजेपी के लोगों के पास जनता के लिए कोई काम नहीं है। सिर्फ हिन्दू- मुसलमान के नाम पर वोट मांगते हैं। क्या इससे जनता का पेट भर जाएगा? क्या हिंदू-मुसलमान करने से आपके बच्चे को शिक्षा मिल जाएगी, अनाज मिल जाएगा? जब चुनाव आता है तो ये हिन्दुस्तान की बात नहीं करते हैं। ये कभी भी हिन्दुस्तान के नौजवानों, किसानों, गरीबों और माताओं-बहनों की सुरक्षा की बात नहीं करते। ये कभी इस बारे में बात नहीं करते कि नौजवानों को रोजगार कैसे मिलेगा, महंगाई कम कैसे होगी, किसानों की आय दोगुना कैसे होगी। हमारा पूर्वांचल का भाई स्वाभिमान और सम्मान के साथ कैसे जिंदा रहेगा?

संजय सिंह ने कहा कि ये डराने की राजनीति करते हैं। अभी चुनाव आया है तो कहते हैं कि ये लोग महिलाओं का मंगलसूत्र लेकर बाग जाएंगे। 2014 में सोने का दाम 26,000 रुपया तोला था, जो अब 75,000 रुपए तोला हो गया है। मोदीजी ने आपके मंगलसूत्र के सोने का दाम 3 गुना बढ़ा दिया। आपका मंगलसूत्र तो भाजपाई लेकर भाग रहे हैं। इन्हें पकड़ो और अपना मंगलसूत्र इनसे छीनों। सबसे बड़े चोर तो यही लोग हैं, मंगलसूत्र तो आपको इन लोगों ने छीना है। अगर मंगलसूत्र का हिसाब देना हैं तो प्रधानमंत्री बताएं कि हमारे 750 अन्नदाता किसान आंदोलन में अपनी शहादत दी, उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र का हिसाब दो। पुलवामा में शहीद हुए हमारे सैनिकों की विधवाओं के मंगलसूत्र का हिसाबव दो। सियाचीन और गलवान घाटी में शहीद होने वाले जवानों की विधवाओं के मंगलसूत्र का जवाब दो। देश की जनता अब इनकी फर्जी बातें समझ चुकी है। मोदी जी एक फर्जी जुमलाबाजी करने वाले प्रधानमंत्री हो।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार करने जाते हैं तो कहते हैं कि हम आपके बच्चों के लिए स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनवाएंगे, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाएंगे, आप हमें वोट दे देना। वहीं, जब नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में जाते हैं तो कहते हैं कि गांव-गांव में शमशान है तो कब्रिस्तान भी होना चाहिए। इन बेईमानों ने कोरोना के समय में गांव-गांव में शमशान बनाने का काम किया। ये नकली लोग हैं, जो जनता को गुमराह करते हैं। जबकि आपकी संपत्ति लेकर भागने वाले खुद मोदी के दोस्त हैं। उन्होंने अपने दोस्त को कोयला, गैस, बिजली, पानी, सड़क, स्टील, रेल, सेल, पोर्ट, एयरपोर्ट और ढाई लाख करोड़ का कर्जा दिया। आपकी सारी संपत्ति लूटकर नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त को दे दिया। बैंकों में गरीब मजदूर और हमारे पूर्वांचली भाई का पैसा जमा था। 20 हजार करोड़ रुपए लेकर मेहुल चौकसी और नीरव मोदी भाग गया। 10 हजार करोड़ रुपए लेकर विजय माल्या भाग गया। 6 हजार करोड़ लेकर नितिन संदेसरा भाग गया, 3 हजार करोड़ लेकर ललित मोदी भाग गया। लेकिन प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमें पता नहीं चल रहा हैं कि ये लोग पैसे लेकर कहां भाग गए।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का क्या गुनाह है? 2015 से पहले सरकारी स्कूलों की हालत देखने जाते थे, तो वहां मकड़ी के जाले लगे रहते थे। हमारे बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ते थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपके बच्चों के लिए एयर कंडीशन्ड कमरों बनेंगे। सरकारी स्कूलों में एथलीच और हॉकी के ग्राउंड बने। अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों को बेहतर किया। आज हमें ये संकल्प लेना है कि इस बार के चुनाव में हम अपनी वोट की ताकत से जवाब देंगे। लोकतंत्र में जनता के वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन आज बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सरकार आपका ये अधिकार भी छीनना चाहती है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान का अधिकार आपको दिया है। बीजेपी वो संविधान बदलना चाहती है। अयोध्या के प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कहा कि 400 सीट दे दो, हमें संविधान बदलना है। अरुण गोविल, ज्योति मिर्धा और अनंत हेगड़े ने कहा कि कि 400 दे दो, संविधान बदलना है। ये देश के संविधान को बदलकर चुनाव और आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। जब तक आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता जिंदा है तब तक हगम बाबा साहब का संविधान बदलने नहीं देंगे।

संजय सिंह ने कहा कि ये आपसे आपका संविधान छीनना चाहते हैं। ये चुनाव खत्म करना चाहते हैं। अभी सूरत में बिना चुनाव कराए बीजेपी के प्रत्याशी को जीता दिया गया, जबकि इंदौर में कांग्रेस के प्रत्याशी को पर्चा वापस लेना पड़ा। अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के 10 विधायक बिना चुनाव के जीत गए। दिल्ली मेयर चुनाव को भी रद्द कर दिया गया। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भी फर्जीवाड़े से चुनाव जीत लिया। मध्य प्रदेश,कर्नाटक और महाराष्ट्र में सरकार गिराकर अपनी सरकार बनमा ली। ये पूरे देश में गुंडागर्दी करके सरकारें गिरा रहे हैं। दिल्ली में ये सफल नहीं हो रहे हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इनसे लड़ रही है। यहां जो डर गया उसे राजनीति में कोई याद नहीं करेगा। डरने से काम नहीं चलेगा, लड़ने से काम चलेगा। डरना मंजूर नहीं है, लड़ना मंजूर है। इन लोगों से हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी