Dr Abhishek Child Care

गर्मी का आठ साल का रिकॉर्ड टुटा, पूर्वी सिंहभूम का तापमान 47 डिग्री पार

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : झारखंड में भीषण गर्मी जारी है. राज्य के सभी जिले 40 डिग्री को पार कर गये हैं. जबकि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री रहा, जो इस साल का सबसे गर्म रहा. यह आठ साल का रिकॉर्ड टुट गया. 2016 में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस था. 2016 के बाद पहली बार 2024 में 45 डिग्री से उपर गया है. सरायकेला का तापमान भी 45.5 डिग्री दर्ज की गयी है.

इसके अलावा राज्य के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से उपर है. इसमें कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि कोल्हान, संस्थाल के कई जिलों में गंभीर हीटवेव की श्रेणी में है. सुबह सूर्योदय के बाद से ही सूर्य के किरणों मे तल्खी देखी जा रही है. यानि सुबह से लेकर रात तक लू के थपेड़ों से लोग परेशान है. गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. खासकर दोपहर में तो मानो अंगारे बरस रहे हैं. रांची मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने मौसम पुर्वानुमान में बताया कि ऐसी स्थिति 4 मई तक जारी रहेगा. कुछ जिलो में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि 5 मई से मौसम में बदलाव आयेगा. गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator