---Advertisement---

लोकसभा चुनाव मतगणना कल, 751 पार्टियों के 8360 उम्मीदवार किस्मत का कल होगा फैसला, धड़कनें तेज

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 मार्च से शुरू हुआ चुनाव प्रचार, 75 दिन चला। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात फेज में वोटिंग हुई। चुनाव की यह प्रोसेस कुल 43 दिन तक चली। अब 4 जून को पिछले 80 दिनों का इंतजार खत्म होगा। इस बार कुल 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के मुताबिक, 1333 नेशनल पार्टी से, 532 स्टेट पार्टी से, 2580 गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से और 3915 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 2019 में 7928 और 2014 में 8205 ने चुनाव लड़ा था। 751 पार्टियों ने अपने कैंडिडेट उतारे थे। 2019 में ये आकंड़ा 677 और 2014 में 464 था। 543 सीटों पर सबसे ज्यादा बसपा के 487, BJP के 440, कांग्रेस के 327 और CPI-M के 52 उम्मीदवार मैदान में थे।

कल नतीजे आने हैं, इससे पहले जानिए काउंटिंग प्रोसेस क्या होगी। रिजल्ट कब तक आएगा। साथ ही पढ़िए 80 दिनों के दौरान क्या-क्या बयानबाजी हुई। चर्चित चेहरे और मुद्दे कौन से थे। लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में PM मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। एक पोल में तो NDA 400 के पार तक पहुंच रही है। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है।

अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है। 2019 और 2024 में हुए सातों फेज के वोटर टर्नआउट की तुलना
लोकसभा चुनाव 2019 में भी सात चरण में चुनाव हुए थे, लेकिन 2024 के 7 में से 5 चरणों में पिछली बार की तुलना में वोटिंग 4% तक घटी है। जिन 2 चरणों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है, वहां 1% से कम का अंतर है। क्या होगी काउंटिंग की प्रोसेस
चुनाव आयोग के मुताबिक 4 जून को काउंटिंग प्रोसेस सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी। इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे। पोस्टल बैलट 2 कैटेगरी में काउंट होंगे। पहले सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और ऑफिसर्स के वोट काउंट होंगे।

सेकेंड कैटेगरी में चुनाव ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के पोस्टल बैलट काउंट होंगे। इन सभी पोस्टल बैलट वोट को सबसे आखिर में EVM के वोट के साथ जोड़ा जाएगा। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी काउंटिंग 4 जून को सुबह आठ बजे शुरू होगी। विधानसभा बाय इलेक्शन के लिए गिनती इसी दिन होगी।

फाइनल रिजल्ट कब तक आएगा
काउंटिंग शुरु होने के शुरुआती 4 घंटों के बाद यानी दोपहर 12 बजे तक रुझान आने शुरू होंगे। करीब 2 बजे से नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। EVM के वीवीपैट से मिलान, वीवीपैट पर्ची काउंटिंग और पोस्टल बैलट जोड़ने के बाद फाइनल रिजल्ट शाम 6 बजे तक घोषित होने की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---