Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

हेमंत के नए मंत्रिमंडल में इरफान, बैद्यनाथ राम एवं दीपिका नए चेहरे, चंपई सोरेन को भी मिली जगह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का विस्तार कर दिया गया है. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया. कैबिनेट का विस्तार करने के बाद नये मंत्रिमंडल का गठन किया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने नये मंत्रिमंडल को शपथ दिलायी. मंत्रिमंडल विस्तार में अभी 11 मंत्रियों को ही शामिल किया गया है. 12वां मंत्री का पद इस बार भी खाली ही रखा गया है. इस बार के मंत्रिमंडल में हेमंत सोरेन द्वारा अपने भाई बसंत सोरेन को स्थान नहीं दिया गया. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को मंत्री बनाया गया है. 

वे मंत्री का ही पद लेंगे. इसके अलावा इस बार मंत्री के तौर पर कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी, कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस के विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता जबकि झामुमो की ओर से विधायक चंपाई सोरेन के अलावा दीपक बिरुआ, मिथलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी तिवारी और बैजनाथ राम और राजद कोटे से विधायक सत्यानंद भोक्ता को शपथ दिलायी गयी. 

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अभी मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है. इसके बाद सारे मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया जायेगा. इस बार भी 12वां मंत्री पद खाली रखा गया है. हेमंत सोरेन ने अपने भाई और पत्नी को मंत्रिमंडल से बाहर रखकर पार्टी और राज्य ममें एक संदेश देने की कोशिश की है. इस बार नये चेहरे के तौर पर झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के इरफान अंसारी, कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को जगह दी गयी है. चंपाई सोरेन, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, दीपक बिरुआ, बन्ना गुप्ता, मिथलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी पहले से ही मंत्री थे. 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator